फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोदला-बिचपुरी मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बोदला बिचपुरी रोड पर चक्का जाम करते लोग।
विज्ञापन
आगरा। बोदला-बिचपुरी मार्ग पर अमरपुरा स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सामने सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और हजारों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में जलभराव से गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें गिरने से पिछले दिनों एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से सड़क व नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्राम पंचात और नगर निगम सीमा विवाद के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे है। बुनियादी सुविधाओं से परेशान लोग सोमवार को सड़क पर उतर आए। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में लोग बीच सड़क पर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर बैठक गए। जिससे अमरपुरा गांव तक जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस और नगर निगम के जोनल अधिकारी चंद्रपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने एक सप्ताह में निरीक्षण कर स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना खत्म किया गया। इस दौरान इरफान खान, कृष्ण गोपाल, संजय भारती, ताजुद्दीन खान, शफीक खान, आसिफ नबाव, कपिल वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें