फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध : शिक्षकों ने छठवें दिन भी बांधी काली पट्टी

Sat, 13 Jul 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ शिक्षकों का कड़ा विरोध छठवें दिन भी जारी रहा। वहीं अधिकारियों ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने का दबाव बनाया। एक विद्यालय में दबाव बना रहे अधिकारी का वीडियो भी वायरल हुआ। ऑनलाइन हाजिरी के के विरोध में शनिवार को काफी संख्या में संकुल शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा भी दिया। हाल ही में योगी सरकार ने शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने एवं सभी रजिस्टरों का डिजिटलाइजेशन करने के निर्देश दिए थे। प्रदेश के साथ जिले के शिक्षकों ने इसका विरोध किया जा रहा है। सोमवार से शिक्षकों द्वारा विरोधस्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। शनिवार को भी शिक्षकों का यह प्रदर्शन जारी रहा। हालांकि शासन के आदेश के बाद शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बीएसए सहित अन्य शिक्षाधिकारियों ने निरीक्षण कर विद्यालय में शिक्षकों पर ऑनलाइन हाजिरी का दबाव बनाया। एक विद्यालय में शिक्षाधिकारियों का शिक्षकों पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के लिए दबाव बनाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ। इस वीडियो में शिक्षाधिकारी मौके से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिक्षाधिकारियों का शिक्षकों पर दबाव बनाने का कड़ा विरोध भी शुरू हो गया है। वहीं, भारी दबाव के बीच शनिवार को मात्र शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें