फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालपुर पंचायत में कराए गए विकास कायों की कराई जाए जांच

विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट पर धरना देते गोपालपुर के ग्रामीण - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है। गोपालपुर में सार्वजनिक शौचालय, पंचायत भवन प अन्य विकास कार्य कराने के लिए ग्राम में कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया। ग्राम सिरोरी में पहले से बना पंचायत भवन सही हालत में बना हुआ था। इस भवन को बिना किसी प्रस्ताव पास कराए तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इसमें लगा लोहे का सामान व सामग्री गायब कर दी गई। मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में प्रधान के परिवार व सगे संबंधियों के खाते में धन भेजा गया है। इसके साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया गया है। गांव में कराए गए विकास कार्यों के संबंध में जन सूचना अधिकार के तहत विकास खंड अधिकारी सिढ़पुरा को 26 अगस्त को तथा जिलाधिकारी को 3 अक्तूबर को डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया लेकिन आज तक इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। ग्राम पंचायत में प्रधान व सचिव के भ्रष्टाचार की कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान राजेश कुमार, अजय पाल, सुनील कुमार, राम स्वरूप, मातादीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें