फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लें, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कासगंज में वाहन रैली निकालते कांग्रेसी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने वाहन रैली निकालकर सरकार की गलत नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं किसानों की समस्याओं के शीघ्र की निस्तारण की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्या के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और पिछला बकाया का भुगतान कराया जाए। पराली जलाने के मामले में किसानों पर लगे मुकद्दमों को वापस लिया जाए। सरकार को पराली खरीदने की व्यवस्था करनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुनेंद्रपाल सिंह, विशाल पांडेय, अमित यादव भय्यू, सौरभ पाल, दीप पांडेय, अजय बिसरिया, रविकांत सक्सेना, प्रभात शर्मा, संजीव सिसौदिया ने भी संबोधित किया।
धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने तहसील तक वाहन रैली निकाली। वाहन रैली का शुभारंभ प्रभुपार्क से वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र झंवर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर सुमंत कुमार, शरद पांडेय, संतोष मिश्रा, अशोक मिश्रा, गौरव यादव, रवि राजपूत, प्रकाश चेतन, बबलू, रवि कुमार, सुमंत कुमार, अंकित प्रशांत धर्मेश शर्मा, एडवोकेट, वाहिद हुसैन, विजय शर्मा, चाहत, जतिन पाल, प्रशांत कावरा, अबरार अली, अमित पाठक, सिद्दार्थ बाल्मीकि, रवि, अब्दुल रहीम, धर्मेंद्र यादव, रामपाल, सोनू, धर्मपाल, राजीव कपूर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें