जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते वोटर्स पाटी के पदाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वोटर्स पार्टी इंटर नेशनल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन डीएम को देकर किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग की है।
शनिवार को वोटर्स पार्टी इंटर नेशनल के जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने केे बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं।
किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाए। आंदोलन के दौरान किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं। किसानों द्वारा लिए गए ऋण का माफ किया जाए। ऋण वसूली के नाम पार किसानों का उत्पीड़न रोका जाए। वीर बहादुर सिंह, केपी सिंह, अनीता शाक्य, सुनील यादव, भुवनेश्वर सिंह, तारावती मौजूद रहे।