फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का विरोधः प्रधानमंत्री चाइना के सामान पर लगाएं प्रतिबंध, पुतला फूंककर जताया आक्रोश

Wed, 17 Jun 2020 06:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • चीन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, बताया गद्दार
  • प्रधानमंत्री से चाइना के सामान पर प्रतिबंध लगाने की मांग 
विज्ञापन
राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) ने प्रतापपुरा चौराहा पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हिंदी चीनी भाई भाई' का नारा लगाने वाले चीन ने फिर से पीठ में खंजर घोंपा है। लद्दाख के गलवां घाटी क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा की गई हिंसक कार्रवाई में भारत के एक कर्नल सहित बीस सैनिक शहीद हो गए। इस बात को लेकर शहर में सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक आक्रोश व्याप्त है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) ने बुधवार को प्रतापपुरा चौराहा पर चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, गद्दार बताया गया।

सैनिकों की शहादत पर कान्हा की नगरी में चीन के खिलाफ फूटा आक्रोश, जलाए राष्ट्रपति के पोस्टर
विज्ञापन


राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के पदाधिकारी गोविंद पराशर ने चेतावनी देते हुए कहा कि चाइना का सामान किसी भी ट्रांसपोर्ट पर नहीं उतरने देंगे। अगर माल उतरा तो उसे आग के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के सामान पर प्रतिबंध लगाएं।
 
विज्ञापन

चीनी वस्तुओं का बहिष्कार
एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि चीन की इस हरकत पर हर भारतीय के दिल में आक्रोश है। इस आक्रोश को हमें चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के द्वारा व्यक्त करना चाहिए।

अपने उत्पादों को हमारे देश में बेचकर चीन अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है और उसी पैसे को हमारे ही देश हित को नष्ट करने में लगाता है। हम सभी को मिलकर चीन में बनी वस्तुओं का प्रयोग बंद करने का संकल्प लेना होगा।

इस कार्रवाई में अपना जीवन बलिदान करने वाले प्रत्येक शहीद को हम शत शत नमन करते हैं और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें