फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येरूशलम पर अमेरिकी एक्शन का आगरा में भी विरोध, मुस्लिमों की भारत सरकार से ये मांग

Sat, 09 Dec 2017 09:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा येरूशलम नीति में बदलाव के बाद दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आगरा में भी सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी ने अमेरिका के कदम का विरोध किया है। मुस्लिम समाज की मांग है कि भारत सरकार इस मामले में दखल दे। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका की येरूशलम नीति को लेकर कश्मीर और एशिया के साथ दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। वहीं आगरा के मंटोला में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी ने अमेरिका विरोधी नारेबाजी की और प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा येरूशलम को इजरायल की राजधानी की मान्यता देने का विरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मुस्लिम येरूशलम को इजरायल की राजधानी कबूल नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


हमारी मांग है कि भारत सरकार इजरायल के राजदूत को बुलाकर अपना विरोध दर्ज कराए। वहीं महामहिम राष्ट्रपति से भी अपील की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति से इस बारे में मुस्लिम समाज की ओर से बात करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें