पानी की परेशानी से जूझते लोगों ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा वृंदावन को नगर निगम बने हुए साढ़े तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले वाशिंदे आज भी अपनी फूटी किस्मत पर रो रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं, मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड-11 की। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी ने हाहाकार मचा रखा है तो वहीं दूसरी ओर नगर निगम के वार्ड नंबर 11 बाद गांव के वाशिंदे बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव वालों ने लोकसभा, विधानसभा से लेकर नगर निगम में भाजपा को वोट दिए हैं। लेकिन ग्रामीण पिछले तीन हफ्तों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं और बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हैं। गांव में चारों ओर खारा पानी है और दूर से ग्रामीण अपने-अपने साधनों के माध्यम से पीने के लिए पानी ला रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम चुनाव के समय ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा के पक्ष में वोट के लिए कहा था कि अगर भाजपा का पार्षद जीतेगा तो पानी की लाइन में गंगाजल आएगा। गंगाजल की बात तो छोड़िए यहां तो लोग बूंद-बूंद के लिए मोहताज हैं और पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप्प है। वहीं सोमवार को बूंद-बूंद के लिए मोहताज महिलाओं ने वार्ड नंबर 11 बाद गांव से भाजपा पार्षद शकुंतला देवी एवं गोवर्धन क्षेत्र के भाजपा विधायक कारिंदा सिंह के खिलाफ गांव में पानी न आने के चलते मटके फोड़े और जमकर नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
मामूली राहत: फिरोजाबाद में 92 संक्रमित मिलने के साथ तीन मरीजों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 102 पहुंची