मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन ने दो सूत्री मांगों को लेकर तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदारों को दिया गया।
तहसील सदर में धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करती चली आ रही है। किसानों को सुविधा देने के लिए कोई ठोस नीति तक नहीं बनाई गई है।
हर राजनीतिक दल किसानों के वोट तो हासिल करना चाहता है, लेकिन सरकार बनाने के बाद किसानों की हालत को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाए। प्रधानमंत्री सम्मान निधि किसानों को शीघ्र दिलाई जाए। सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर किसानों पर बोझ बढ़ा दिया है।
किसानों के लिए खेती और सिंचाई के उपकरण बहुत महंगे हैं। मांगें नहीं मानी तो लखनऊ तक आंदोलन करेंगे। इस दौरान अहिवरन सिंह यादव, ओमप्रताप दीक्षित, नरेंद्र यादव, महावीर सिंह यादव, रमेश यादव, राकेश शर्मा, वेदराम कश्यप, बल्देव प्रसाद मौजूद रहे।
कुरावली में योगेंद्र प्रसाद दुबे, मनोज लोधी हाकिम सिंह, नवाब सिंह, शेरसिंह, विमलेश, रामप्रकाश, अनवर, सर्वेश, कप्तान सिंह, देवेंद्र सिंह तथा किशनी में युवा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, जिला उपाध्यक्ष राजा ठाकुर, अभिषेक शर्मा, रामप्रताप, रामनरेश, पवन कुमार, कौशल किशोर, सूरज बाथम, रामरतन बाथम मौजूद रहे।
घिरोर में रूपेंद्र सिंह शाक्य, शिवरतन सिंह, चरण सिंह, उमेश चंद्र, रविंद्र सिंह, उदयराज, श्रीनिवास, अर्जुन सिंह, चंद्रप्रकाश, अजब सिंह, महावीर सिंह, लायक सिंह, महेश चंद्र, रामू मौजूद रहे।