आगरा के विजयनगर स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी छह आरोपियों को 3 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की पुलिस जांच जारी है।
आगरा के विजयनगर कॉलोनी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर प्रदर्शन के मामले में पकड़े गए 6 आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अनिल यादव प्रदेश महासचिव (संगठन) आजमगढ़ एवं मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस मथुरा, उनके अन्य साथियों द्वारा आगरा शहर की विजयनगर स्थित रिहायशी कॉलोनी में बिना किसी पूर्व सूचना के प्रवेश कर मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर अराजकता फैलाने का कुत्सित प्रयास किया गया, जहां उनके वृद्ध माता-पिता निवास करते हैं।
पुलिस ने थाना हरीपर्वत पर अनिल यादव एवं मुकेश धनगर तथा उनके अन्य साथियों के विरुद्ध अराजकता एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के लिए अभियोग पंजीकृत किया गया था। अनिल यादव एवं मुकेश सहित कुल 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी 6 व्यक्तियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 3 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।