फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने लगाया बेरोजगार मेला, बेरोजगारों ने तले पकौड़े, बेची चाय

Mon, 05 Feb 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पकौड़े तलते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कांग्रेसियों ने सोमवार को पकौड़े तलकर और चाय बेचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध जताया। कलक्ट्रेट गेट पास एमबीए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी डिग्री धारक युवाओं ने बेरोजगार मेले के अंतर्गत के पकौड़े तले और बेचे। 
विज्ञापन


पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने से संबंधित बयान के तहत कहा था कि पकौड़े और चाय बेचना भी रोजगार में शामिल है। 

कांग्रेस ने उनके इसी बयान के खिलाफ बेरोजगार मेला लगाया। युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष नदीम नूर के नेतृत्व में यह अनूठा विरोध प्रदर्शन हुआ। 
विज्ञापन


नदीम नूर ने कहा कि पीएम के बयान से 20 करोड़ युवाओं का अपमान हुआ है। जनता इसका जवाब 2019 के लोकसभा चुनाव में देगी। शहर अध्यक्ष हाजी अबरार ने प्रधानमंत्री के रोजगार पर दिए बयान की निंदा की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें