अनुबंधित ढाबों पर रोडवेज के चालक परिचालकों को झूठी नमकीन और बासी खाने के विरोध पर मारपीट के मा
- फोटो : Archive
बाह। दिल्ली और बाह के बीच चलने वाली भदावर डिपो की रोडवेज बसों के अनुबंधित ढाबों पर रुकने पर चालक परिचालक को बासी खाना एवं झूठी नमकीन दिए जाने के विरोध पर चालक परिचालकों के साथ की गई हाथापाई का मामला तूल पकड़ गया है। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ बाह शाखा के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, मंत्री दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष कौशल कुमार, रवीकांत त्यागी, भौंम सिंह, अजय सिंह, विनोद, मोहित, मुकुल, सौरभ, ब्रजमोहन, शिवानी, अंजली ने बाह के एआरएम विवेक अहिरवार को सौंपे ज्ञापन में बासी खाना एवं झूठी नमकीन दिए जाने के विरोध पर चालक परिचालक के साथ हुई मारपीट की जांच कर दोषी ढाबा मालिक और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि 21 मई को ढाबे पर बासी खाने एवं झूठी नमकीन का विरोध करने पर परिचालक रीता के साथ की गई हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला हाथापाई के दौरान हाथ में लगी चोट को दिखा रही थी। संगठन ने बताया कि विरोध करने पर धमकी देते हैं कि जिससे शिकायत करनी है, कर लो। चालक परिचालक अपमानित एवं दहशत के हालात महसूस कर रहे हैं।