फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण की आड़ में उत्पीड़न रोकने की मांग को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा। शुक्रवार को भूमि बचाओ किसान संघर्ष समिति के बैनर तले छलेसर, चोगान, गढ़ीरामी आदि गांवों के किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की कि जिन किसानों ने पांच साल में भूमि नहीं दी है, उनकी भूमि को अधिग्रहण से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा भूमिहीन तथा लघु किसानों एवं कृषि मजदूरों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी के हिसाब से आर्थिक सहायता पांच वर्ष के गुणक में दी जाए। किसानों ने अधिग्रहण से पीड़ित जिन पात्र कृषि मजदूरों के नाम वर्तमान आर्थिक सहायता सूची में नहीं हैं, उनके नाम सूची में जोड़ने के लिए गांवों में ही कैंप लगाने की मांग की। ऐसी कई मांगों को लेकर को किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस पर जिलाधिकारी ने किसानों से उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें