एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इस पर विरोध तेज हो गया है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों की वजह से जिले के खेल प्रेमी और खिलाड़ी भावुक हैं। इसे शहीदों के बलिदान का अपमान बताते हुए टीवी पर मैच न देखने की अपील की गई है।
आगरा के पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर ने कहा है कि जिस देश की जमीन से हमारे जवानों पर गोलियां चलती हैं, उसके साथ क्रिकेट खेलना शहीदों का मजाक बनाने जैसा है। यह मैच रद्द होना चाहिए।