पिनाहट। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। कस्बा पिनाहट में बजरंग दल, राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेतृत्व में जुलूस निकला और पुतला दहन किया गया।
जुलूस के दौरान पुलिसवालों से नोकझोंक हुई। इस दाैरान सतेंद्र परिहार, डोंगर सिंह चौहान, प्रशांत भारद्वाज और चंद्रशेखर चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ता हिमांशु शर्मा, अमन परिहार, युवराज परिहार, कौशल तोमर, प्रभात पाराशर, सुरजीत परिहार समेत कई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।