फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अस्पताल में चल रहा था गंदा काम, तीन पुरुषों के साथ इस हाल में मिलीं पांच युवतियां; ऑन कॉल होता था व्यापार

Tue, 28 May 2024 10:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अस्पताल में गंदा काम चल रहा था। पुलिस को तीन पुरुषों के साथ पांच युवतियां आपत्तिजनक हाल में मिलीं। ऑन कॉल व्यापार होता था। 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बोदला-बिचपुरी रोड पर हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में देह व्यापार हो रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवतियां-महिलाएं व तीन पुरुषों को पकड़ा गया। पुलिस के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन


जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बिचपुरी रोड पर मृत्युंजय हॉस्पिटल है। ऊपर फ्लैट बने हुए हैं। दूसरी मंजिल पर अमर सिंह ने फ्लैट किराए पर ले रखा था। फ्लैट में अनैतिक गतिविधियां हो रही थीं। पुलिस टीम ने फ्लैट से पांच युवतियां-महिलाएं और दो ग्राहक सतीश व मनोज और संचालक अमर सिंह को हिरासत में लिया।

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि फ्लैट से आपत्तिजनक सामान के अलावा 10 मोबाइल, शक्तिवर्धक दवाइयों के पैकेट और 13200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। अनैतिक कार्य से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

ऑन कॉल जाती थीं युवतियां

फ्लैट से हिरासत में ली गई युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ऑन कॉल बुलाया जाता था। मोबाइल पर मैसेज आता था। जगह बताई जाती थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह इस धंधे में हैं।

सिकंदरा से बिचपुरी तक 50 होटल

बोदला, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा, आवास विकास से बिचपुरी तक 50 से अधिक अवैध होटल हैं। सराय एक्ट में पंजीकृत नहीं। घर, फ्लैट व दुकानों में संचालित हैं। देह व्यापार होता है। घंटे के हिसाब से कमरा मिलता है। इलाका पुलिस की मिलीभगत से ये संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें