आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित चार स्पा में सोमवार शाम को पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारा। चारों स्पा में मसाज की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। यहां से 19 युवतियों को पकड़ लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों स्पा को सील कर दिया। वहीं देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। दो स्पा की संचालिका एक ही थी। उसे पुलिस ने पकड़ लिया। दो के संचालकों को नहीं पकड़ा गया है।
सीओ सदर विकास जासयवाल ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर फतेहाबाद रोड स्थित चार स्पा में एक साथ एसीएम चतुर्थ विनोद जोशी, जिला उद्धार अधिकारी मिंदर सिंह, थाना ताजगंज, सदर और महिला थाना की पुलिस के साथ छापा मारा गया था।