आगरा। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन-2 सोनम शर्मा ने उधार सामान लेकर 2 लाख रुपये का चेक देने के मामले में एटा के कैलाशगंज निवासी पारस नाथ सेल्स कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर रोहन जैन को अदालत में 29 जुलाई को तलब किया है। सिकंदरा क्षेत्र के अरतौनी स्थित यश पॉली इंडस्ट्रीज के संचालक सागर कुमार ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में वाद दायर किया था। आरोप लगाया कि विपक्षी ने वादी की फर्म से थोक मात्रा में पीवीसी रेंजिंग केमिकल, कैल्शियम और डीओपी ऑयल आदि सामान खरीदा था। नकदी के बदले 2 लाख रुपये का चेक दिया। बैंक में लगाने पर 17 फरवरी चेक बाउंस हो गया। विधिक नोटिस प्रेषित करने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया।