फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडरेज के बाद सराफ पर कार सवारों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना हरीपर्वत के हलवाई की बगीची मार्ग पर मंगलवार रात कार सवार युवकों ने सराफ अभय सोनी की कार पर फायरिंग कर दी। कार में टक्कर मारने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने पीछा कर कार पर फायरिंग की। एक गोली सराफ की कार के शीशे पर लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया है। आरोपी फिराेजाबाद के हैं।
विज्ञापन

फाउंड्री नगर भगवती बाग निवासी अभय सोनी की ट्रांस यमुना में सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। मंगलवार रात 10 बजे वह अपने चचेरे भाई करन और दोस्त भोला के साथ दिल्ली गेट की तरफ आ रहे थे। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर उनकी कार में दूसरी कार ने टक्कर मार दी। कार में तीन युवक सवार थे। उन्होंने कार रोकने के लिए कहा। इस पर कार चला रहे युवक ने आगे रोकने की बात कही। मगर वो कार को तेजी से सिकंदरा की तरफ ले जाने लगे।
उन्होंने पीछा शुरू कर दिया। गुरुद्वारा गुरु का ताल सर्विस रोड पर कार रुकी। ओवरब्रिज से उतरते ही कार सवार आरोपी पीछे आए। उन्होंने फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी कार के पिछले शीशे पर लगी जबकि दो हवा में चली गईं। इस पर तीनों घबरा गए। वह तेजी से कार को दिल्ली गेट चाैकी पर ले आए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चेकिंग की। आरोपियों की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक भाग गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि रोडरेज की घटना में जसराना, फिरोजाबाद निवासी प्रशांत और विकास को पकड़ा गया है। पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। कार पर फायरिंग से किसी की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें