आगरा। मलपुरा के धनौली में प्रापर्टी डीलर राजेश उर्फ राजे की हत्या के बाद पुलिस ने लाखन गैंग को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है।
पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
गैंग का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्यों ने वर्ष 2012 में शाहगंज के अर्जुन नगर में भोले चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बंटी यादव, लाखन यादव, हरिओम बघेल, केके यादव और मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में केके यादव और मनोज का नाम निकल गया।
वर्ष 2013 में बमरौली अहीर निवासी सतीश प्रधान की सदर क्षेत्र में हत्या में संतोष, केके यादव, मनोज, अशोक, तारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जेल में बंद लाखन, बंटी और हरिओम के नाम की वृद्धि की।
वर्ष 2014 में सदर के सोहल्ला में टीटू और रिंकू यादव की बाइक सवार शूटरों ने हत्या कर दी। वर्ष 2015 में सतीश प्रधान के चालक पोपी की इसी गैंग ने हत्या की थी। इसके अलावा भी गैंग पर जानलेवा सहित अन्य धारा में मुकदमे दर्ज हैं।