आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा और अलीगढ़ शहर में जल्द ही प्रोपर्टी का बड़ा मेला आयोजित होने जा रहा है, जिसमें कई नामचीन डेवलपर्स शिरकत करेंगे। रिहायशी और व्यावसायिक दोनों तरह की प्रोपर्टी खरीद फरोख्त के लिये उपलब्ध होंगी। हालांकि अभी तारीख तय नहीं है, किस दिन प्रोपर्टी का बड़ा कार्निवल होगा। एम3एम, गोदरेज, शोभा, गाॅर्स, ग्रुप 108, ऐस और स्मार्ट वर्ल्ड सरीखे देश के अग्रणी डेवल्पर्स इसमें भागीदार करेंगे।