फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के होटल में लगी आग, मच गई अफरातफरी; सामान छोड़कर सीढ़ियों से भागे यात्री और स्टाफ

Sat, 07 Feb 2026 09:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल में शनिवार रात आग लग गई। इससे होटल में ठहरे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सामान छोड़ सीढ़ियों के रास्ते स्टाफ और यात्रियों ने भागकर जान बचाई। 
विज्ञापन
होटल में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास ताज हाईट की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें और धुआं देख बाहर खड़े लोगों ने स्टाफ को जानकारी दी। तब तक होटल में मौजूद यात्रियों और स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। लोग लिफ्ट छोड़ सीढ़ियों के रास्ते बाहर भागे। सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। लोगों को सुरक्षित निकाल कर आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। होटल ताज हाईट के मैनेजर अनिल गुप्ता ने बताया कि तीसरी मंजिल पर होटल स्टाफ ने स्टोर रूम बना रखा है। उसमें हाउस कीपिंग के चादर और अन्य सामान रखा हुआ था। शनिवार शाम 7 बजे के करीब उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। बाहर खड़े लोगों की सूचना पर स्टाफ ने अन्य साथियों और कमरों में रुके यात्रियों को जानकारी दी। 

आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। होटल के बाहर भी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी। दमकल कर्मियों के साथ मिलकर स्टाफ ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। कोई जनहानि नहीं हुई। स्टोर में रखा सामान जल गया है। एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दहशम में आ गए थे यात्री
आग लगने के दौरान होटल के सभी कमरों में यात्री रुके हुए थे। आग लगने का पता चलते ही उनमें भगदड़ मच गई। लोग अपना सामान कमरों में छोड़ कर बाहर भागे। लिफ्ट के रुकने के डर से सभी सीढि़यों के रास्ते भाग कर बाहर आए। स्टाफ ने अग्नि शमन यंत्रों और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें