फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षकों की पदोन्नति शुरू हो, शोषण भी रुके

Fri, 09 Aug 2024 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने शिक्षकों की पदोन्नति, शोषण, सेवा सुरक्षा बहाल करने जैसे अहम मुद्दे उठाए हैं। संगठन की ओर चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी नहीं होने पर शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे। इस संबंध में 25 सूत्री मांगे का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। संघ आगामी शीत सत्र में विधान सभा का घेराव करेगा। जिलाध्यक्ष कृष्णदत्त त्रिपाठी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक वर्ष से पदोन्नति बंद है, सेवा सुरक्षा बहाल नहीं की जा रही है, शिक्षकों का शोषण बढ़ रहा है। जिला मंत्री मनोज कुमार यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाय, सभी माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण हो, सभी कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लागू हो। आउट सोर्सिंग से कर्मियों की नियुक्ति पर रोक लगाकर स्थाई नियुक्ति की जाए। शिक्षक व कर्मचारी बीमार पड़ते हैं तो उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाय। इसके अतिरिक्त अन्य मांगों को भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें