आगरा। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 30 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला समन्वयक डब्लूएन मीडिल ने बताया कि योजना के अंतर्गत विद्यालयों में नए कक्षों का निर्माण, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं का विकास, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा और विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार आएगा। इसके अलावा 25 राजकीय विद्यालय में चारदीवारी बनाने का कार्य चल रहा है।