फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा कॉलेज में पीजी प्रवेश काउंसिलिंग 13 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग और प्रोविजनल प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन समर्थ पोर्टल खुला हुआ है। विद्यार्थियों को 30 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं शुल्क जमा करने के बाद प्रवेश प्रपत्र संबंधित काउंटर पर जमा करना होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सीके. गौतम ने बताया कि एमएससी (प्रीवियस) रसायन विज्ञान की 13 को, एमएससी (प्रीवियस) वनस्पति विज्ञान व एमए चित्रकला एवं पेंटिंग की 14 जुलाई को काउंसलिंग होगी। 15 जुलाई को एमएससी भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान, एमए मनोविज्ञान, एमकॉम तथा एमएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान के अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। 16 जुलाई को एमए (प्रीवियस) राजनीति विज्ञान, 17 जुलाई को एमएससी (प्रीवियस) गणित तथा एमए (प्रीवियस) इतिहास, अर्थशास्त्र और संस्कृत, जबकि 21 जुलाई को एमए (प्रीवियस) अंग्रेजी, हिंदी और दर्शनशास्त्र के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संबंधित विभागों में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक की अंकतालिकाएं, समर्थ पोर्टल का पंजीकरण प्रपत्र, ऑनलाइन प्रवेश आवेदन, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), शुल्क रसीद और अन्य आवश्यक दस्तावेज की मूल एवं स्व प्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें