फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विवि में होंगे कार्यक्रम

Sun, 18 Jan 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 24 जनवरी को विविध शैक्षिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम होंगे। शनिवार को कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई। सूक्ष्म एवं लघु फिल्म निर्माण, प्रदेश की विशेषताओं पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर, मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शनी, सामान्य ज्ञान क्विज, स्लोगन लेखन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। इन कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहभागिता करेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों एवं संस्थानों को सौंपी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश की विरासत पर आधारित नृत्य, गीत, नाटक और लघु नाट्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें