फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नालियों में गोबर बहाने वाले पशु पालकों पर जुर्माना

Sun, 18 Jan 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने शनिवार को नालियों में गोबर बहाने वाले और प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। प्लास्टिक के गिलास का प्रयोग करने और छह पशु पालकों पर कार्रवाई करते हुए 39 हजार का जुर्माना वसूला। प्रवर्तन दल ने सिरकी मंडी, राज नगर व लोहामंडी क्षेत्र में यह कार्रवाई की। एसएफआई मुनेश मौर्य ने बताया कि अभियान में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। इसमें दुकानदार दीपक पर 1000 रुपये, नालियों में गोबर बहाने वाले विजयपाल सिंह पर 8000 रुपये, पिंकी पर 3500 रुपये, पूरन चंद पर 10 हजार रुपये, अंतु सिंह पर 8000 रुपये, माधो पर 3000 रुपये और विनोद पर 6000 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। इस कार्रवाई में कुल 39,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें