फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'वंदे मातरम भारत की आत्मा की आवाज', पर्यटन मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिलाई शपथ

Fri, 07 Nov 2025 11:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आगरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में माैजूद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रगीत गाया गया। इस मौके उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने और स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और बंकिम चंद्र चटर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वंदे मातरम केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में अदम्य साहस और एकता का संचार किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इस गीत के महत्व से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि राष्ट्र निर्माण की भावना सुदृढ़ हो। इस गीत में श्रद्धा, त्याग और समर्पण की भावना छुपी हुई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, छोटेलाल वर्मा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, धर्मपाल सिंह, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मुनेंद्र जादौन, शरद चौहान, मनीष गौतम, रोहित कत्याल, डॉक्टर रुचि चतुर्वेदी, शिव शंकर शर्मा, हेमंत भोजवानी, मुनेंद्र जादौन, शरद चौहान, मनीष गौतम, शैलू शर्मा, रोहित कत्याल, डॉक्टर रुचि चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी हुआ आयोजन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कमिश्नरेट सभागार में पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक, पुलिस उपायुक्त नगर, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/कानून व्यवस्था, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। इसके साथ ही कर्मियों को निष्ठा, एकता एवं समर्पण की शपथ दोहराई। इस दाैरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें