फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की समस्याओं का समाधान होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। एडीएम बी राम और एसडीएम सुधीर कुमार की शुक्रवार को तहसील अभिभाषक परिषद के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता हुई। वकीलों की ओर से की गई शिकायतों को सही मानते हुए बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य बनाए रखने को कहा। अध्यक्ष राजेश पांडेय ने परिषद की बैठक सोमवार को बुलाने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम और एसडीएम से वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर समस्याएं बताईं। वकीलों की शिकायतों को सुनने के बाद एडीएम और एसडीएम ने तहसीलदार से एकांत में लगभग एक घंटे तक वार्ता की। वकीलों की शिकायतों को सही मानते हुए तहसीलदार कोर्ट में सोमवार से कार्य शुरू करने को कहा।
साथ ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुकुट विहारी राजपूत, सुबोध सक्सैना, रमेशचंद्र तिवारी, शिव कुमार दुबे, बादशाह सिंह पाल, रविंद्र सिंह यादव, अनिल रायजादा, केके पांडेय, संजय वर्मा, शिशुपाल सिंह, राजेश यादव, हरिओम यादव, वीरेंद्र शाक्य, जयसिंह शाक्य, रामसेवक वर्मा, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं का होगा निस्तारण
- सभी संशोधनों को एक सप्ताह में निपटाया जाएगा।
- सभी दाखिल खारिज के आदेशों को कंप्यूटर पर चढ़वाया जाएगा।
-वसीयत और विरासत की अड़चनों को नियमानुसार दूर किया जाएगा।
-आर-6 पर सभी आदेश सीरियल के अनुसार ही चढ़ाए जाएंगे।
-असंक्रमणीय भूमि दरों को अभियान चलाकर संक्रमणीय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें