कासगंज। डीएम मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक की। इस बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के प्राथमिकता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक आस्थान की समस्याओं का निस्तारण किया जाए और नए औद्योगिक आस्थान विकसित करने की दिशा में कोशिश की जाए।डीएम ने मिनी औद्योगिक आस्थान गंजडुंडवारा, निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा, विभागीय रोजगार परक योजनाओं , एक जनपद एक उत्पाद ,वित्त पोषण योजना का प्रगति समीक्षा की।मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की समीक्षा की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान शासन स्तर से हस्ताक्षरित हुए एमओयू को धरातल पर लाने के लिए उद्योग बंधुओं से विचार विमर्श, बैंक स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रचार प्रसार कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन लंबित न रखने के निर्देश दिए।