फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माध्यमिक के 114 विद्यालयों में आज होगा परख सर्वेक्षण

Wed, 04 Dec 2024 11:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा जनपद के 114 विद्यालयों में बुधवार को परख सर्वे का आयोजन कराया जाएगा। सर्वेक्षण के लिए मंगलवार को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में 125 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सीबीएसई प्रधानाचार्य शिव कुमार गौतम ने बताया कि परख परीक्षा आधारित सर्वे में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने वाले कक्षा तीन, छह एवं नौ के छात्रों के अतिरिक्त शिक्षकों और स्कूलों का आकलन होगा। सर्वेक्षण कार्य में लगे पर्यवेक्षकों को सर्वे कार्य पूर्ण किस तरह से करना है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला विज्ञान क्लब समन्वयक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता, एबीएसए सुरेंद्र अहरवार, प्रबंधक दीपक गुप्ता, सीबीएसई प्रतिनिधि विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें