फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर प्रियंका गांधी की सरकार से मांग, ट्वीट कर कहा, बड़े पैमाने पर जांच जरूरी

Sun, 26 Apr 2020 03:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या ताजनगरी में लगातार बढ़ रही है। अब तक उत्तर प्रदेश में आगरा में ही सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सूबे की सरकार से अनुरोध किया है कि वह समय रहते टेस्टिंग पर ध्यान दे और इसमें पारदर्शिता बरते। उन्होंने कहा कि मैं टेस्टिंग की बात पहले ही उठा चुकी हूं। कोरोना को यदि रोकना है तो बड़े पैमाने पर जांच होना बहुत जरूरी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को लगातार दो ट्वीट किए, उन्होंने लिखा कि आगरा शहर में हालात खराब हैं और रोज नए मरीज निकल रहे हैं। आगरा के मेयर का कहना है कि अगर सही प्रबंध नहीं हुआ तो मामला हाथ से निकल जाएगा। लिखा कि कल भी मैंने इसी चीज को उठाया था। पारदर्शिता बहुत जरूरी है। टेस्टिंग पर ध्यान देना जरूरी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कोरोना को रोकना है तो फोकस सही जानकारी और सही उपचार पर होना चाहिए। सरकार द्वारा आगरा मेयर की बातों को सकारात्मक भाव से लेना और तुरंत पूरी तरह से आगरा की जनता को महामारी से बचाने का प्रयास करना महत्वपूर्ण है। 

गौरतलब है कि मेयर नवीन जैन ने कोरोना वायरस से जूझ रही ताजनगरी में दूध-सब्जी समेत चिकित्सा सुविधाओं की दिक्कतों के कारण लोगों की परेशानी पर एक मार्मिक पत्र लिखा। जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्वीट सामने आया है। महापौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री व आगरा जिला प्रभारी दिनेश शर्मा से स्पष्ट कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने में स्थानीय प्रशासन नाकाम साबित हुआ है।

उन्होंने लिखा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में कई दिनों तक जांच नहीं हो पा रही है, ना ही वहां मरीजों के लिए भोजन एवं पानी का उचित प्रबंधन किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल में कोरोना मरीजों को छोड़ अन्य मरीजों को नहीं देखा जा रहा है, स्थिति विस्फोटक हो चुकी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें