कांग्रेस ने यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर खड़ीं की बसें
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है। रविवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने करीब 500 बसों को उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर मजदूरों की मदद के लिए भेज दिया, लेकिन मथुरा जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण बसों के साथ आए कांग्रेस नेता बहज राजस्थान बॉर्डर पर देर शाम तक खड़े रहे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर वीडियो जारी कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बसों को चलाने की अनुमति भी मांगी। उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति का नहीं है। हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हमें मजूदरों की मदद करने दीजिए।