फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन करने वृंदावन पहुंची प्रियंका गांधी

विज्ञापन
वृंदावन में श्रीबांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने जाने के दौरान प्रियंका गांधी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। किसान महापंचायत के लिए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन किए। ठाकुर जी की देहरी पूजन कर पोशाक अर्पित की। दर्शन कर मंदिर से निकलीं प्रियंका प्रफुल्लित नजर आईं।
विज्ञापन

मंगलवार को मथुरा के गांव पालीखेड़ा में कांग्रेस ने किसान महापंचायत का आयोजन किया था। इसमें सहभागिता के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन पहुंचीं। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। वहां करीब पच्चीस मिनट तक एकाकार भाव से देहरी पूजन किया। सेवायत गोपी गोस्वामी व पुरोहित छगन गौड़ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई।
देहरी पूजन के उपरांत गर्भगृह के पट खुलने पर उन्होंने जगमोहन से नीचे उतरकर परंपरानुसार ठाकुर जी के दर्शन किए। गोस्वामी समाज ने राष्ट्रीय महासचिव को ठाकुर जी का पटुका प्रसादी स्वरूप भेंट किया। उन्होंने ठाकुर जी को वसंती रंग की पोशाक अर्पित की और दीप प्रज्ज्वलित कर देश में खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक और कांग्रेस दल के नेता रहे प्रदीप मथुरा, महेश पाठक, सोहन सिंह सिसौदिया, नूतन बिहारी पारिक आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों को खिलाया प्रसाद
श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के दौरान प्रसाद के रूप में मिले माखन मिश्री को प्रियंका गांधी ने मंदिर परिसर में ही अपने साथ आये कांग्रेसी नेताओं और सुरक्षाकर्मियों को वितरित किया।
विजिटर बुक में बांकेबिहारी गलत लिखा
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंदिर की विजीटर बुक में लिखा है कि यहां आकर श्रद्धाभाव से पूजा की। आप सबका बहुत धन्यवाद। आपकी प्रार्थना से देश, जनता का कल्याण हो, मंगल हो। हालांकि विजिटर बुक में श्रीबांकेबिहारी के स्थान पर श्रीबंकेबिहारी लिख गया है। लौटते वक्त मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, इसका वह धन्यवाद देती हैं। वहीं उन्होंने मंच पर कामां की रेप पीड़िता के आने पर कहा कि उस लड़की ने बहुत हिम्मत दिखाई है, उसकी हर तरह से मदद करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षाकर्मियों को रोका
किसान महापंचायत के बाद प्रियंका गांधी के साथ आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षाकर्मियों ने श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। मंदिर के गेट पर वे करीब एक मिनट तक खड़े रहे। सुरक्षाकर्मियों से स्थानीय कांग्रेसियों ने कहा कि वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, तब उन्हें प्रवेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें