फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का प्रधानमंत्री पर तंज: कहा- पीएम मोदी को अपने उद्योगपति मित्रों के फलने-फूलने की चिंता

Thu, 30 Dec 2021 10:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

प्रियंका गांधी ने बुधवार को कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कार्यक्रम के आयोजित नारी शक्ति संवाद में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को फिरोजाबाद के सिरसागंज में नारी शक्ति से संवाद के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उद्योगपति मित्रों को फलने फूलने की चिंता है। संस्थानों को इन्हीं के हाथों में सौंपा जा रहा है। सरकारी संस्थानों का निजीकरण होगा तो फिर आरक्षण कहां मिलेगा। यह तो आरक्षण खत्म करने की साजिश है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इन सभी से निजात पाने को आप को खुद की शक्ति पहचाननी होगी। कांग्रेस ने आपको मौका दिया है। कांग्रेस ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस महिलाओं के हक की बात करेगी। हर घर में महिलाएं हैं यदि वह चाहें तो प्रदेश एवं देश की राजनीति की दिशा बदल सकती हैं। 
बुजुर्ग महिलाओं से लिया आशीर्वाद
प्रियंका गांधी ने बताया कि वे चूड़ी का काम करने वाली महिला से मिलीं। पूछने पर महिला ने बताया कि उसे तीन रुपये एक तोड़ा पर मिलता है। एक हजार का गैस सिलिंडर है, आखिर इतनी कम आमदनी से वह कैसे खर्चा चलाए। उन्होंने महिलाओं से संवाद करने के साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए। प्रियंका गांधी ने मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम में आईं महिलाओं से हाथ मिलाया। इसके बाद बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

नंदिनी की जिद पर वापस मंच पर पहुंचीं प्रियंका
लड़की हूं लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी के इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन था, लेकिन भीड़ में मौजूद एक बालिका ने इस स्लोगन को साबित करके दिखा दिया। उसकी जिद के बाद प्रियंका गांधी को मंच पर वापस आना पड़ा। प्रियंका गांधी ने उसके सभी सवालों के जवाब भी दिए।

संवाद कार्यक्रम को पूरा करने के बाद प्रियंका गांधी मंच से उतरीं और जनता का अभिवादन कर गाड़ी की ओर जाने लगीं। तभी सिरसागंज के गांधी मंडी निवासी नंदिनी ने मंच पर पड़ा माइक उठा लिया और कहा कि आपको मेरे सवालों का जवाब देना होगा क्योंकि में लड़की हूं और लड़ सकती हूं। नंदिनी का हौसला देख प्रियंका गांधी को वापस आना पड़ा। 

नंदिनी ने प्रियंका गांधी से सवाल किए कि गांव की बालिकाओं को पढ़ाई के लिए सुबह आना पड़ता है उनके लिए आप क्या करेंगी, साथ ही किसानों के मुद्दे पर भी नंदिनी ने सवाल पूछे। इसके बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो बालिकाओं को स्कूटी और किसानों को उनका पूरा हक मिलेगा। ये वादा कांग्रेस के मैनिफेस्टो में भी शामिल है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने नंदिनी के साथ सेल्फी ली। 
विज्ञापन

खुर्शीद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना 
सिरसागंज की सभा में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता में प्रियंका के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि महिलाओं को इसके जरिए अपनी बात रखने का मौका मिल रहा है। प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महज वादों से किसानों और महिलाओं का हित नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। यह सरकार युवाओं को रोजगार तक मुहैया नहीं करा सकी।

पूनम पांडेय भी नजर आईं
किसान आंदोलन में अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आने वाली पूनम पांडेय भी सभा में नजर आई। उनको पहचानते ही लोगों की भीड़ ने घेर लिया। पूनम पांडेय ने बताया कि वह लखनऊ से लौट रहीं थीं कि उन्हें प्रियंका दीदी की जनसभा का पता लगा तो वे चली आईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें