फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मथुरा में प्रियंका गांधी ने यमुना पूजन कर मांगी मन्नत, भाजपा के घोषणा पत्र को बताया झूठा

Tue, 08 Feb 2022 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया। प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार थमने से चंद घंटे पहले यहां पहुंचीं। उन्होंने यमुना पूजन कर रोड शो किया।  
विज्ञापन
यमुना पूजन करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से चंद घंटे पहले श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचीं। वह यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में प्रचार करने आईं। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने विश्राम घाट पर विधि-विधान से यमुना पूजन किया। यमुना पूजन के बाद प्रियंका गांधी ने रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनता से वोट की अपील की। 

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा माथुर चतुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से यमुना जी के पवित्र विश्राम घाट पर पूजा-अर्चना कराई। चारों वेदों के माध्यम से उनसे संकल्प भी कराया गया। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा विठ्ठल द्वार पर प्रियंका का स्वागत किया गया। इस दौरान सप्रू पंडित के अलावा अन्य पुरोहित भी मौजूद रहे।

यमुना पूजन के बाद प्रियंका गांधी का रोड शो विश्राम घाट से शुरू हुआ। यहां से वह छत्ता बाजार, होलीगेट चौराहा होती हुई कोतवाली रोड, भरतपुर गेट चौराहा, दरेसी रोड डीग गेट चौराहा पर पहुंची, जहां रोड शो का समापन हुआ। इस दौरान उनके साथ हरियाणा से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान जगह-जगह प्रियंका गांधी का स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र को झूठा बताया है। उन्होंने कहा है कि अब भाजपा रोजगार देने का दावा कर रही है। पांच साल सत्ता में रहने के दौरान क्यों नहीं दिलाया। यदि रोजगार दिलाया होता तो युवाओं को नौकरी मिल गई होती। प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के आखिरी मथुरा पहुंचीं। उन्होंने यहां विश्राम घाट पर यमुना पूजन किया। इसके बाद मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगे।  
 
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कई बातें कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र से ली हैं। आरोप लगाया कि महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है और भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें