48 घंटे में चली गई थी दोबारा नौकरी
3 महीने पहले आगरा में उन्होंने दोबारा नौकरी के लिए आवेदन किया था। बाबू ने बिना अधिकारियों के जानकारी के नौकरी पर दोबारा से आने की प्रक्रिया पूरी कर दी थी। मामले में तत्कालीन पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बाबू को निलंबित किया था। ज्वाइनिंग को रद्द कर दिया था। 48 घंटे में उनकी नौकरी दोबारा चली गई थी।
इंस्टाग्राम पर 87 हजार फालोअर्स
प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर 87 हजार से अधिक फालोअर्स हैं। लोगों ने वीडियो देखकर कमेंट भी किए हैं। इनमें कुछ लोग उन्हें परिवार के मामले को घर में बैठकर सुलझाने की कह रहे हैं तो कुछ लोग कार्रवाई के लिए कह रहे हैं। कुछ लोग उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए बोल रहे हैं।