फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में बड़ा हादसा: पुलिस लाइन के पास ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला पायलट गंभीर घायल; DGCA ने शुरू की जांच

Mon, 29 Jun 2026 04:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के कासगंज जिले में पुलिस लाइन के पास हाईवे किनारे एक प्राइवेट प्लेन गिर गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल पायलट को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
कासगंज में गिरा प्राइवेट प्लेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे पुलिस लाइन के पीछे सोमवार की दोपहर एक प्रशिक्षु विमान तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराते समय क्रैश हो गया। हादसे में महिला पायलट घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर अग्निशमन दल की गाड़ियां, एंबुलेंस समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएम और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। एविएशन कंपनी की टीम भी मौके पहुंच गई। हादसे के कारणों की जांच चल रही है।
विज्ञापन



">http://

चेतक एविएशन कंपनी के प्रशिक्षु विमान ने सोमवार दोपहर अलीगढ़ जिले में स्थित धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरी। विमान को मुंबई के पवई निवासी कायनात खान (27) पुत्री कादर खान उड़ा रहीं थीं। विमान कासगंज की सीमा में उड़ रहा था, तभी दोपहर करीब 3:15 बजे विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान का एविशन कंपनी से संपर्क टूट गया। इससे विमान चला रही महिला पायलट रास्ता भटक गई। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान काफी कम ऊंचाई पर आ गया और उसका संतुलन बिगड़ने लगा। पुलिस लाइन के आसपास विमान को हवा में हिचकोले खाता देखा गया। पायलट ने सूझबूझ के साथ आबादी से दूर पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने का प्रयास किया। इस दौरान विमान हाईवे किनारे लगे विद्युत तारों से टकरा गया और हाईवे के किनारे मिट्टी पर जा गिरा। तेज आवाज के साथ धूल का गुबार उठा तो ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। हादसे में विमान क्षतिग्रस्त हो गया। महिला पायलट घायल हो गई। 

विमान हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस में खलबली मच गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां, एंबुलेंस के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल पायलट को जिला अस्पताल भिजवाया गया। डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार, एसडीएम सदर संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जानकारी ली। करीब एक घंटे के बाद अलीगढ़ से एविएशन कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने विमान का मुआयना करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

तकनीकी खराबी के चलते प्रशिक्षु विमान पुलिस लाइन के पीछे बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे क्रैश हो गया। प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। घायल पायलट का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। एविएशन कंपनी हादसे की जांच कर रही है। -प्रणय सिंह, डीएम
Trending Videos
विज्ञापन

डीजीसीए ने शुरू की जांच 
डीजीसीए के अनुसार उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक खेत में ट्रेनी एयरक्राफ्ट की क्रैश-लैंडिंग हुई है। प्लेन उड़ाने वाली 28 साल की महिला ट्रेनी पायलट सुरक्षित है। डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है।

एयरक्राफ्ट का ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल
डीजीसीए ने कहा कि अलीगढ़ में सोलो फ्लाइंग कर रहा चेतक एविएशन का सेसना 152 एयरक्राफ्ट (VT-AFB) कासगंज के एक खेत में क्रैश-लैंड हो गया। चेतक एविएशन ने जानकारी दी है कि एयरक्राफ्ट एक्सप्रेसवे के किनारे उतरा और पायलट सुरक्षित है तथा उसे कोई चोट नहीं आई है। सेसना 152 एक सिंगल-इंजन, दो-सीटर एयरक्राफ्ट है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से ट्रेनिंग गतिविधियों के लिए किया जाता है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें