फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: भोगांव तहसील कोर्ट में तैनात प्राइवेट कर्मचारी ले रहा था रिश्वत, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी की भोगांव तहसील में रिश्वत लेते हुए प्राइवेट कर्मचारी को आगरा की विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक बैनामा के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के नाम पर पांच हजार की रिश्वत ले रहा था।
 
विज्ञापन
विजिलेंस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की भोगांव तहसील में गांव गौशलपुर गहियर के एक भूखंड के दाखिल खारिज के मामले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक सेल आगरा की टीम ने तहसीलदार न्यायालय में छापा मारकर एक प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम पकड़े गए प्राइवेट कर्मी को लेकर मैनपुरी की ओर रवाना हो गई। भ्रष्टाचार निरोधक टीम के छापे से तहसील में हड़कंप मच गया। तहसील में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी तहसील से गायब हो गए। 
विज्ञापन



मामला ग्राम गोशलपुर गहियर का है। यहां की रहने वालीं पिंकी मिश्रा पत्नी गोपाल का दाखिल खारिज को लेकर एक वाद चल रहा है। इस जमीन का रामदास पुत्र पंडित भोगीलाल ने बैनामा 27 दिसंबर 2022 को पिंकी मिश्रा पत्नी गोपाल मिश्रा के नाम किया था। मामले में लेनदेन को लेकर विवाद हो जाने पर विक्रेता रामदास ने भूखंड के दाखिल खारिज को लेकर अपनी आपत्ति अधिवक्ता के माध्यम से तहसीलदार न्यायालय में दाखिल की थी। दाखिल खारिज का वाद लंबे समय तक लंबित रहने पर तथाकथित रूप से कोर्ट में बैठने वाले प्राइवेट कर्मचारी ने दाखिल खारिज के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की। जिस पर पिंकी मिश्रा ने तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। 

पिंकी की शिकायत पर दाखिल खारिज नहीं हो सका तो उसने तंग आकर  मामले में भ्रष्टाचार निरोधक सेल आगरा से की। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे तहसीलदार न्यायालय में छापा मारा और प्राइवेट कर्मचारी हरी सिंह को 5000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने कोर्ट के पेशकार से भी लगभग आधा घंटे तक इस संबंध में पूछताछ की। टीम ने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम संध्या शर्मा और तहसीलदार कमलेश कुमार को भी दी। टीम हरी सिंह को लेकर मैनपुरी की ओर रवाना हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें