कासगंज। सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी घटना के 24 घंटे में गिरफ्तार किया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी के द्वारा 29 दिसंबर को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। कोतवाली पुलिस ने यह मामला आरोपी सुमन कुमार के खिलाफ दर्ज किया था। सोरोंजी कोतवाली निरीक्षक भोजराज अवस्थी की टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी रायफल, चार कारतूस मिले।