फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रीतेश की घातक गेंदबाजी के दम पर जगनेर ने जीता मैच

Fri, 05 Jan 2024 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। टी-20 बेसिक टीचर्स क्रिकेट लीग में जगनेर ने बरौली अहीर पर चार विकेट से जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को सूरजभान क्रिकेट मैदान पर खेले गए लीग मैच में बरौली अहीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। जगनेर की टीम के प्रीतेश राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


बरौली अहीर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। मुरारी ने 50 और रोहित ने 21 रन बनाए। जगनेर के गेंदबाज प्रीतेश राजपूत ने 4, नवनीत सिंह ने 3, लवकुश चाहर किशोर कुमार ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगनेर की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से हरेंद्र ने 28, धर्मेंद्र ने 23 और प्रीतेश राजपूत ने 16 रन बनाए। बरौली अहीर के गेंदबाज मनीष कुमार व चंद्रवीर ने 2-2 और संजय सिंह ने 1 विकेट लिए।


इस दौरान अरुण ठाकुर, केके इंदौलिया, सुरजीत सिंह, पंकज बघेल, तरुण चाहर, अधीर बघेल, विपिन सिंह, मंजीत चाहर, नरेश चौधरी, संजय सिंह, अनिल पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें