फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचमहल स्मारक की गैलरी में लगाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। सीकरी में पुरातत्व विभाग ने पंचमहल स्मारक की गैलरी में भारतीय रॉक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई। पांच दिवसीय ग्लिम्पस् ऑफ रॉक आर्ट्स इन इंडिया प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अमेरिका, द्वीपों की रॉक पेंटिंग्स के चित्र प्रदर्शन के साथ मध्य प्रदेश की, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात के अमीरचंद, रामदत्त, राजस्थान के बूंदी, हिमाचल, लेह लद्दाख, जम्मू कश्मीर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु आदि प्रदेशों की रॉक पेंटिंग्स लगाकर सैलानियों को जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी के पतसाल, बंदरौली एवं रसूलपुर की पहाड़ियों की गुफाओं में बनी प्रागैतिहासिक काल के भित्ति चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। संरक्षण सहायक दिलीप सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी पांच दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें