फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में बंदियों की मांग के आगे झुकी पुलिस, करना पड़ा ये काम

Wed, 23 May 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी के न्यायालय परिसर में घूम रहे एक बंदी के भाई को हिरासत में लेने से हंगामा खड़ा हो गया। पेशी पर आए बंदी भड़क गए। दीवानी हवालात में बंदियों ने नारेबाजी करते हुए पेशी पर जाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी हुई तो पुलिस में खलबली मच गई। सीओ सिटी ने बंदियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। बाद में पुलिस ने युवक को बंदियों के सामने लगाकर छोड़ा। इसके बाद बंदी पेशी पर जाने को तैयार हुए।

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला हीरे निवासी रविंद्र सिंह करीब तीन वर्ष से दहेज हत्या के मामले में जिला कारागार में बंदी है। कुछ समय पूर्व ही उसकी मां मीरा देवी को जमानत मिली है। 
विज्ञापन

इसलिए भड़का गुस्सा

मंगलवार को रविंद्र जेल से दीवानी हवालात लाया गया था। दहेज हत्या के मामले में उसकी पेशी थी। वहीं मां मीरा देवी और चचेरा भाई संजय मिलने आया था। 

दीवानी परिसर में चेकिंग के दौरान बंदी के चचेरे भाई को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। जब इस बात की जानकारी रविंद्र को हुई तो उसने साथी बंदियों को जानकारी दी।
 
दोपहर करीब दो बजे पुलिस की मनमानी कार्रवाई से बंदियों का गुस्सा भड़क गया। हवालात में युवक को छोड़ जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बंदी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

बैकफुट पर आई पुलिस

जानकारी होने के बाद सीओ सिटी राकेश पांडेय पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। बंदियों से बात की तो वो युवक को छोड़ने मांग करने लगे। बंदी कुछ भी सुनना नहीं चाहते थे। 

सीओ सिटी ने युवक को पकड़े जाने के बारे में जानकारी ली। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस युवक को दीवानी हवालात लेकर आई। बंदियों के सामने ही युवक को छोड़ा गया। इसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें