फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जिला कारागार में बंदी बना रहे रंग-गुलाल, श्रीबांकेबिहारी के चरणों में होगा अर्पित

Mon, 08 Mar 2021 01:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • श्रीबांकेबिहारी के चरणों में अर्पित होगा जेल में बना गुलाल
  • जेल में सोमवार से शुरू हुआ रंग और गुलाल बनाने का काम 
विज्ञापन
गुलाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जिला कारागार में बंदियों द्वारा बनाया गया गुलाल इस बार होली पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के चरणों में अर्पित किया जाएगा। बंदी जेल की सलाखों के पीछे गुलाल बनाने का काम कर रहे हैं। वे होली पर हुरियारों के लिए हर्बल गुलाल तैयार करेंगे। जिसे सबसे पहले वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भेजेंगे। जेल में गुलाल बनाने का काम सोमवार से शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


जिला जेल में बंदियों की संख्या करीब 1519 है। बंदियों को सकारात्मक सोच की तरफ मोड़ने के लिए समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक काम किए जाते रहते हैं। इन्हीं कामों से एक जेल में होली से पूर्व गुलाल और रंग तैयार करना है। कुछ बंदियों को जो गुलाल बनाने के काम में रुचि लेते हैं, उनको चिन्हित कर लिया गया है। 

हर्बल गुलाल बनाने की पूरी जानकारी इन बंदियों को दी गई और उन्हें होली से पूर्व गुलाल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिसके चलते सोमवार से जेल में हर्बल गुलाल बनाने का काम प्रारंभ हो गया। इसके लिए जेल में अरारोट के अलावा रंग बनाने के लिए प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग किया जाएगा। गुलाल बनाने के बाद उन्हें पैकेट में बंद भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि इस बार जेल में बंदियों द्वारा हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। इसके लिए बंदियों को चिन्हित कर लिया गया है। यह गुलाल सबसे पहले ठाकुर श्रीबांके बिहारी के चरणों में अर्पित करने के लिए भेजा जाएगा। 

बाजार में भी बिकेगा जेल का बना गुलाल
जेल में बंदियों द्वारा बनाए जाने वाला गुलाल जेल के बाहर बाजार मेें भी बिकेगा। गुलाल के पैकेट बनाकर इन्हें भेजा जाएगा। जहां पर उचित दाम पर इस गुलाल को बेचा भी जाएगा।

गुलाल में रंगों के लिए प्रयोग होगा पालक, मैथी व सरसों
गुलाल को केमिकल से मुक्त करने के लिए बंदियों द्वारा इसमें अलग-अलग तरह के रंग बनाने के लिए पालक, मैथी, सरसों आदि का प्रयोग किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें