फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आखिर क्यों हाई सिक्योरिटी बैरक में है 'धांसू', मुलाकात करने वालों पर कड़ी निगरानी

Sun, 09 Jun 2019 05:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
जेल के अंदर अपराध की दुनिया का बादशाह बनने की कोशिश में धांसू ने लापता बालक के परिजनों से फिरौती मांगी थी। बालक के अपहरण का मास्टर माइंड धांसू कासगंज पुलिस को तो कोई जानकारी नहीं दे सका है, लेकिन जेल में उसकी मशक्कत बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी बैरक मे रख सभी कैदियों से अलग रखा गया है। उसकी मुलाकात पर भी कड़ा पहरा कर दिया गया है। मुलाकात के लिए पहुंचने वाले का संदेश कैदी से पहले जेल प्रशासन तक पहुंचेगा।

बता दें कि 12 मार्च को सोरों क्षेत्र के गांव भिदौनी से ओमपाल के 10 वर्षीय बालक अचल सिंह का अपहरण हुआ। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पिछले दिनों जेल से बाहुबली कैदी धांसू सिंह बघेल का धमकी भरा पत्र और फिरौती के लिए फोन किया।
विज्ञापन

सोरों के कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह धांसू सिंह बघेल से पूछताछ करने आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे। वहां कैदी से पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। जेल प्रशासन ने कैदी की गतिविधियों पर गंभीरता दिखाई। बाहुबली कैदी धांसू को हाईसिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। 

सभी कैदियों से उसकी दूरी बढ़ा दी गई है। न तो वह किसी कैदी के संपर्क में आएगा और न ही कोई कैदी उसके संपर्क में आएगा। इसके अलावा जेल के बाहर से धांसू सिंह से मुलाकात के लिए कोई संदेश आएगा तो पहले जेलर तक संदेश भेजा जाएगा।

कड़े पहरे में मुलाकात कराई जाएगी। वहीं जेल प्रशासन ने दावा किया है कि धांसू सिंह से मिलने कोई नहीं आता। अपहृत बालक के परिजनों से कासगंज की पुलिस ने ही धांसू की मुलाकात कराई।
विज्ञापन

आईपी सिंह क्षेत्राधिकारी ने बताया कि धांसू सिंह बघेल से पुलिस ने पूछताछ कर ली है। उसने कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन पुलिस ने उसे टारगेट बनाया है। दो संदिग्ध सोरों पुलिस ने हिरासत में लिया है- आईपी सिंह, सीओ सिटी।

संजीव त्रिपाठी डीआईजी केंद्रीय कारागार आगरा का कहना है कि कैदी धांसू सिंह से कोई मुलाकात करने नहीं आता। उसे सभी कैदियों से अलग बैरक में रखा गया है। किसी भी कैदी से उसका संपर्क नहीं होने दिया जा रहा। जो भी उससे मुलाकात करने आएगा पहले पड़ताल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें