फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदियों ने कोरोना जंग में निभाई अहम भूमिका, तिनका-तिनका अवार्ड से सम्मानित हुए तीन बंदी

Thu, 10 Dec 2020 08:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भारतीय कैदी
विज्ञापन
आगरा मंडल की तीन जेलों के तीन बंदियों को तिनका-तिनका अवार्ड मिला है। बंदियों को यह अवार्ड कोरोना से जंग और जेल रेडियो के माध्यम से तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाने पर दिया गया है। मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद की जिला जेल से वीडियो के जरिए यह अवार्ड जारी किए गए। यह अवार्ड उन बंदियों को दिए जाते हैं, जो जेलों में रहते हुए विशेष कार्य करते हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को भी यह अवार्ड दिया जाता है। 
विज्ञापन



इस वर्ष पेंटिंग, विशेष प्रतिभा और जेल प्रशासकों को यह अवार्ड दिया गया है। पेटिंग की श्रेणी में सात बंदियों, जेल में विशेष काम करने वाले छह बंदियों, जेल में विशेष सेवा करने वाले चार जेल कर्मियों को यह अवार्ड दिया गया है। जिला जेल आगरा में निरुद्ध बंदी रजत को यह अवार्ड मिला। उन्होंने जेल रेडियो के माध्यम से अन्य बंदियों का तनाव कर किया। मैनपुरी के बंदी अजय चौहान ने भी रेडियो से बंदियों को तनाव मुक्त किया। 

Corona in Agra: 48 घंटे में अचानक नए केस में आई कमी, 26 मिले 96 हुए ठीक 
विज्ञापन


फीरोजाबाद जिला जेल में वर्ष 2009 से बंद बंदी अमिताभ बच्चन (40) ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन में अहम भूमिका निभाई। इस पर तीनों को अवार्ड दिया गया है। जिला जेल आगरा के अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने बताया कि उनके बंदी रजत को यह अवार्ड मिला है। इसकी जानकारी बंदी को भी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें