मैनपुरी के दीवानी न्यायालय में गुरुवार को पेशी पर आया बंदी रस्सी खोलकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। जानकारी होते ही जिलेभर में अलर्ट कर दिया गया। पुलिस टीमें उसे ढूंढने में जुट गईं। एसपी और एएसपी ने दीवानी हवालात पहुंचकर जानकारी ली।
बंदी को पेशी पर ले जाने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद दो सिपाहियों ने भोजपुरा के पास से बंदी को पकड़ लिया। बंदी के पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा निवासी जीतू कठेरिया के विरुद्ध कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। करीब दो माह पूर्व उसे चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। गुरुवार को उसे पेशी के लिए दीवानी हवालात में लाया गया था।