फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी की जेलों में पाली जाएंगी गाय, कैदियों को खाने में मिलेगा दूध-दही

Thu, 14 Sep 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मंत्री जय‌क‌िशन जैकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की जेलों में अब गोपालन किया जाएगा। यह बात बुधवार को आगरा पहुंचे जेल राज्यमंत्री ने कही। उनका कहना है कि इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई है। कैदियों को भी गाय के दूध से बने उत्पाद खाने को दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को आगरा के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान यूपी के जेल राज्यमंत्री जय किशन जैकी ने कहा है कि जेलों में जल्द ही गौ पालन शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। गायों के गोबर से बनी खाद जेलों में होने वाली खेती में इस्तेमाल की जाएगी। गाय के दूध से बनने वाले उत्पाद कैदियों के भोजन में शामिल किए जाएंगे। 

जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखे जाने के सवाल पर उनका कहना था कि इस समस्या का निदान मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनने पर होगा। जेलों के आसपास बन रही ऊंची इमारतों के सवाल पर वह चौंक गए। ऐसे मामले आगरा के हैं। उनसे इस बारे में सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी अभी मिली है। यह बड़ा खतरा है। अफसरों को इस पर ध्यान देना चाहिए, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

24 जेलों में लगेंगे मोबाइल जैमर

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि 24 जेलों में मोबाइल जैमर लगाए जाने की योजना है। 12 में काम शुरू हो चुका है। जेलों में सुरक्षा संबंधी और भी उपाय किए जा रहे हैं। उधर, सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इनमें पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, अशफाक सैफी, अशोक पिप्पल और बॉबी वर्मा शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें