फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के सत्यापन में लगाए गए राजकीय स्कूलों को प्रधानाचार्य : फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 101 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए अनंतिम सूची जारी की है। परिषद द्वारा केंद्रों को लेकर आपत्तियां मांगी गईं। इस दौरान तीन दिन में डीआईओएस कार्यालय में 65 आपत्तिर्यां आइं। डीआईओएस ने जिले के आठों ब्लॉकों में राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई है, जो दो दिन में स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

परिषद ने 101 विद्यालयों को केंद्र बनाने की अनंतिम सूची 11 दिसंबर की देर शाम जारी की थी। इस पर 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गईं। डीआईओएस कार्यालय में 65 आपत्तियां पहुंचीं। अब इनका निस्तारण किया जाना है। आपत्तियों में जो तथ्य दर्शाए गए हैं, उनकी सही स्थिति पता करने के लिए आठ प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है, जो शुक्रवार तक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद आपत्तियों पर निर्णय लेते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी 101 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर आपत्तियां प्राप्त की गईं है। आपत्तियाें का निस्तारण कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सत्यापन के लिए प्रधानाचार्यों को लगाया गया है। -मिथलेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें