फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य 16 से 20 तक कराएं प्रीबोर्ड परीक्षाएं: मनोज वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि परिषद के निर्देशानुसार 16 से 20 जनवरी तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रीबोर्ड परीक्षाएं आायोजित कराई जाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि परीक्षाओं का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की विधिवत प्री बोर्ड परीक्षाएं कराना सुनिश्चित करें। प्रीबोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी तक आयोजित कराई जाएं। परीक्षाओं को बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर सवा तीन घंटे तक कराया जाए। परीक्षा में सभी परीक्षार्थी उपस्थित हों। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि प्रीबोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कर परिणाम भी सुरक्षित रखा जाए। जरूरत पड़ने पर बोर्ड प्रीबोर्ड परीक्षा परिणाम के अंक अप लोड करा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि परीक्षा के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए उनके द्वारा परीक्षाओं का निरीक्षण भी किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के साथ ही वित्त विहीन कॉलेज के प्रधानाचार्य परीक्षा पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें